top of page

730

हिंदी भाषा प्रोत्साहन दिवस

हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला में दिनांक 23-09-2025 को हिंदी भाषा के महत्व और विकास को समर्पित 'हिंदी भाषा प्रोत्साहन समारोह' का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्या डॉ. अर्चना गर्ग जी शोभायमान हुए । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय गीत से हुई। पुष्पित अभिनंदन के बाद ज्योति प्रज्वलन की पावन रस्म अदा की गई। समारोह में आयोजित अन्तरकक्षा कविता उच्चारण प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और समर्पण की अभिव्यक्ति दी गई । श्री गोपालदास नीरज, श्री हरिवंशराय बच्चन, राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह दिनकर, अज्ञेय जैसे हिंदी के महान कवियों की कविताओं के साथ साथ कुछ छात्राओं ने स्वरचित कविताओं द्वारा हिंदी कविता की सशक्तता का परिचय दिया और अपनी रचनात्मकता तथा भावनात्मकता व्यक्त की । भाषा मंच के कन्वीनर डॉ. जसदीप कौर और डॉ. आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. ऋतु गुप्ता ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई । प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी, बीए सेमेस्टर III ने पहला, किरणदीप कौर, बीकॉम सेमेस्टर I ने दूसरा और भूमिका, 10+2 नॉन मेडिकल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया । भूमिका, 10+2 कॉमर्स और तमन्ना, बीए सेमेस्टर I को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलविंदर कौर और डॉ. तेजिंदर कौर ने भी स्वरचित कविताओं की खूबसूरत प्रस्तुति दी । प्राचार्या महोदया डॉ. अर्चना गर्ग जी ने कहा भाषा के बिना हम अधूरे हैं। मातृभाषा हमारे अस्तित्व की पहचान है और हमें अपने जीवन में उसे उतना ही महत्व देना चाहिए जितना हम अपनी माँ को देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंपेटेटिव परीक्षा के लिए भी भाषा बहुत एहमियत रखती है जिसके लिए भाषा का ज्ञान अति आवश्यक है । हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलविंदर कौर ने माननीय मुख्यातिथि महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया । मंच का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रो. डॉ. तजिंदर कौर तथा बीए सेमेस्टर - I की छात्रा कु. कविता ने बाखूबी किया।
Beneficiaries - 125

Date:

23-09-2025

Organizer:

स्नातकोत्तर हिंदी विभाग, हिन्दू कन्या कॉलेज, कपूरथला

Resource Person:

Image by Milad Fakurian

Image by Milad Fakurian
Image by NordWood Themes
Image by NordWood Themes
bottom of page