top of page

726
Poster Making Competition on World Aids Day
*हिंदू कन्या कॉलेज, कपूरथला में 'वर्ल्ड एड्स डे' के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन*
दिनांक 01-12-25 को 'वर्ल्ड एड्स डे' के अवसर पर सहायक निदेशक, युवा सेवाएं, कपूरथला के निर्देशन में हिंदू कन्या कॉलेज के रैड रिबन क्लब की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूक करना है। इस मौके पर हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में 10+2 मेडिकल से दिलशान अख्तर प्रथम रही । 10+2 आर्ट्स से सिमरणप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही और 10+1 आर्ट्स से खुशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । इंजीनियर सुनाली शर्मा, डॉ. अनुपम सभरवाल और श्रीमती गीता चोपड़ा ने प्रतियोगिता की जजमेंट की । कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्या डॉ. कुलविंदर कौर ने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए रैड रिबन क्लब की इस पहल की सराहना की और क्लब के कन्वीनर श्रीमती सारिका कांडा और उनकी टीम को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Date:
01-12-2025
Organizer:
Red Ribbon Club
Resource Person:


bottom of page
